फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूंगरपुर प्रकरण में आजम खां के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डूंगरपुर प्रकरण में सांसद आजम खां के खिलाफ पुलिस चार्जशीट दाखिल कर सकती है। हालांकि इन मुकदमों में आजम खां को आरोपी नहीं बनाया गया है। इस प्रकरण में पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बयान दिया है कि उनके कहने पर घरों में लूटपाट और तोड़फोड़ की गई थी।
विज्ञापन

सपा की पिछली सरकार में पुलिस लाइन के पास डूंगरपुर में आसरा आवास कॉलोनी बनवाई गई थी। जिस जगह कॉलोनी बनी हैं, यहां पहले से कुछ लोगों रह रहे थे। उनके मकानों को अवैध बताते हुए बुल्डोजर चलवा दिया गया था। इस मामले में पिछले साल जुलाई माह में 11 मुकदमे दर्ज हुए थे। इन मुकदमों में नामजद कई लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने बयान दिए हैं कि आजम खां के कहने पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों ने जो बयान दिए हैं उसके साक्ष्य जुटाने की कोशिश में पुलिस लगी हुई है। आजम खां के खिलाफ साक्ष्य मिलते ही उनके खिलाफ डूंगरपुर के मुकदमों में चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें