फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए भाईचारे का माहौल जरूरी : आजम

Tue, 26 Jan 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां ने सोमवार को राष्ट्रीय राज मार्ग-24 से राष्ट्रीय राज मार्ग 87 तक बाईपास मार्ग के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। उन्होंने रामपुर-नैनीताल मार्ग पर अली विरादरान चौक के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन



इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे शहर में सड़कों का चौड़ीकरण-सौंदर्यीकरण जनता के बेहतर परिवहन के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश का विकास तभी हो सकेगा, जब यहां के बहुसंख्यक एवं अल्पसंख्यकों को एक समान विकास की धारा से जोड़ा जाएगा।


देश के विकास, समद्धि और खुशहाली के लिए प्रेम एवं भाई चारे का माहौल बनाना होगा। कुछ लोग अपनी जाति फायदे के लिए देश में नफरत की खेतियां करके उसकी फसल काटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सभी को अपने धर्म की आजादी और अपनी बात कहने का हक देता हैं, इसे छीना नहीं जा सकता।
विज्ञापन



हिन्दुस्तान के दस्तूर में जो हमें मौलिक अधिकार दिये गये हैं वह संविधान की रूह हैं। इसे बदला नहीं जा सकता। इस मौके पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह सड़कें काफी संकरी थी जिसकी वजह से यहॉ पर प्राय : जाम लगते थे।


इसके मद्देनजर यहॉ पर आवागमन की बेहतर सुविधाओं का ध्यान रखते हुए 472 लाख रुपये की धनराशि व्यय कर इन मार्गों का चौड़ीकरण किया गया हैं। साथ ही चौराहे की स्थिति और उसका  स्वरूप अच्छा नहीं हैं इसको सुन्दर बनाने के लिए अली विरादरान चौक का  निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन



यह चौराहा लगभग 5 करोड़ रूपये की लागत से ऐसा खूबसूरत  बनाया जायेगा, जो एक दर्शनीय स्थल के रूप में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें