फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकाप्टर हादसे से आजम समर्थकों के होश उड़े

Sat, 25 Feb 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
हादसाग्रस्त हुआ आजम का हेलीकाप्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां के साथ हुए हादसे की खबर सुनकर उनके समर्थकों के होश उड़ गए। हर किसी के हाथ दुआएं को उठ गए। समर्थकों ने एक दूसरे को फोन कर उनका हाल जाना। 
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां हेलीकाप्टर हादसे में बाल-बाल बच गए। वह बहराइच और अंबेडकरनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद लौट रहे है। हेलीकाप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण हेलीकाप्टर को बाराबंकी के जहांगीराबाद गांव में आलू के खेत में उतारना पड़ा।

हेलीकाप्टर में सपा नेता रामगोपाल यादव भी थे। आजम खां के हेलीकाप्टर दुर्घटना ग्रस्त होने की खबर पूरे प्रदेश में फैल गई। टीवी चैनलों पर भी इसका का प्रसारण होने लगा। हादसे की खबर कुछ ही देर में रामपुर में भी पहुंच गई। खबर सुनकर आजम खां के समर्थकों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


उनके समर्थक एक दूसरे को फोन के जरिए आजम खां के हालचाल जानने लगे। हादसा का सुनकर हर किसी के हाथ दुआ खैर को उठ गए। आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां  शानू ने बताया कि हेलीकाप्टर हादसे की खबर उन्हें शाम छह एक समर्थक के जरिए मिली।

उन्होंने फौैरन आजम खां को फोन किया। फसाहत अली खां शानू ने बताया कि आजम खां ने हादसे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों की दुआ से अल्लाह ने उन्हें बचा दिया। फसाहत अली खां शानू ने बताया कि जब तक आजम खां की खैरियत नहीं मिली लोग बेचैन रहे। समर्थक एक दूसरे से आजम खां का हाल-चाल जानते रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें