फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति के सचिव पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

Sat, 25 Feb 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
d
विज्ञापन
मंडी समिति के सचिव पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


बिलासपुर थाना क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि तीन माह पहले मंडी सचिव किसी काम से कार से नैैनीताल जा रहे थे। रास्ते में बिलासपुर में एक बच्चे को उनकी कार ने टक्कर मार दी थी। आसपास के लोगों ने उनको घेर लिया  था। उस समय महिला ने उनकी मदद की थी।  

उस समय से महिला से जान पहचान हो गई थी। उसके बाद सचिव आए दिन उनके घर पर जाया करते थे। इस दौरान नौकरी देने का झांसा देकर कई बार उससे रेप भी किया। 12 फरवरी को सचिव के बुुलाने पर महिला मंडी चली गई थी। जहां अपने दोस्त के साथ मिलकर रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद उसने गंज थाने पहुंची। जहां पुलिस को सारा मामला बताया। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में उसने इस मामले में एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

 मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। महिला को मैं नही जानता। मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। - गजेंद्र त्यागी, सचिव मंडी समिति 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें