फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से 15 दिन में तलब की रिपोर्ट

Mon, 29 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की असामाजिक, असंवैधानिक और अनैतिक गतिविधियों को लेकर सोमवार को छात्रों ने निरीक्षण भवन में नगर विकास मंत्री आजम खां से मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपा। आजम खां ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर 15 दिन से अंदर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन



अयान खां के नेतृत्व में सोमवार को छात्रों ने अपने अंबेडकर पार्क में मीटिंग की और इसके बाद निरीक्षण भवन पहुंचकर नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि उद्यमियों को रोशनबाग और अजीतपुर में उद्योग लगाने के लिए प्लाट आवंटित किए गए थे, लेकिन यहां पर मकान बना लिए गए हैं।


यहां उद्योगों से संबंधित कोई कार्य नहीं होता है। ऐसे उद्यमियों का आवंटन निरस्त किया जाए। ज्ञापन में आईआईए की देर रात को होने वाली मीटिंगों पर सवाल उठाया गया है। छात्रों ने कहा कि देर रात को होने वाली मीटिंगों पर पुलिस और प्रशासन की नजर क्यों नहीं है? बिना अनुमति के देर रात तक मीटिंग क्यों होती है?
विज्ञापन



छात्रों ने यह कहा कि पिछले दिनों उत्तराखंड की सीमा पर स्थित एक होटल में भी इस तरह की मीटिंग चल रही थी। पुलिस वहां छापा मारने भी पहुंची थी, लेकिन लापरवाही या मिलीभगत से वहां पर मौजूद लोग भागने में सफल हो गए थे।


छात्रों ने ज्ञापन में कहा कि देर रात को होने वाली मीटिंग के नाम पर रामपुर के सभ्य समाज और तहजीब को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। छात्रों ने नगर विकास मंत्री आजम खां से कार्रवाई की मांग की।


इस मौके पर आरिज खां, हसनात अली खां, फुरकान, फिरोज खां, फसाहत अली खां, अदनान खां, नवाज खां, नावेद, अजीम, मेहरान, मो. काशिफ, नावेद, जुनैद, गुल मोहम्मद, शाहरुख, मो. हुसैन, सद्दाम, जितेंद्र यादव, पुष्पेंद्र, मनोज, विक्रम, आकाश भारती, शुभम सक्सेना, आदिल, जाफर, मो. यामीन सहित अन्य कई छात्र मौजूद रहे।


छात्रों के ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए आजम खां ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाए। देर रात तक मीटिंग कैसे होती है? अगर मीटिंग होती है तो क्या पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं होती है। मीटिंग के नाम पर अनैतिक काम नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन



रामपुर डिस्टलरी के नये साल के जश्न को लेकर भी रिपोर्ट देने को कहा है। पत्र की कापी डीजीपी, मंडलायुक्त व एसपी सहित अन्य अधिकारियों को भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें