रामपुर। 22 अक्तूबर को प्रात: आठ बजे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत 27 विद्यालयों के 2800 से अधिक छात्र-छात्राएं बैंड के साथ जागरूकता रैली निकालकर लोगों को उनके मताधिकार के बारे में जागरूक करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के नेतृत्व में जनपद में स्वीप गतिविधियों को प्रभावी तरीके से चलाया जा रहा है। स्वीप के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग अपने मताधिकार के महत्व के बारे में भली-भांति जागरूक हो सके तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने इस अमूल्य अधिकार का प्रयोग करें। रैली का शुभारंभ रामपुर शहर स्थित किला परिसर से किया जाएगा तथा बैंड की ध्वनि के साथ सराफा मार्केट, मिस्टनगंज, और राजद्वारा होते हुए गांधी समाधि पर रैली संपन्न होगी।