फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध और पोस्टर से मतदाताओं को किया जागरूक

Tue, 16 Apr 2019 11:36 PM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में ग्रीनवुड स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते डीएम आंजनेय कुमार सिंह।
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने निबंध लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को चुनाव का महत्व समझाया। कहा कि वे लोगों को जागरूक करें कि मतदान अवश्य करें।

मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्रीनवुड सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल तथा मडैयान उदयराज स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पत्र लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले बच्चों से मुलाकात की तथा उनके द्वारा बनाए गए पोस्टर को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। बच्चों को मतदान के महत्व के बारे में एक शिक्षक की भांति अत्यन्त सहज भाव में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को अपने परिजनों की उंगली थामकर उन्हें मतदान केन्द्र पर जाने के लिए प्रोत्साहित करें। यह इसलिए सबसे जरूरी है कि उन मतदाताओं के मतदान से बच्चों का भविष्य निर्धारित होता है। प्रत्येक मतदाता देश की उन्नति तथा भारतीय संविधान की मूल भावना को साकार करने के लिए मतदान अवश्य करें।

मडैयान उदयराज स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बच्चों से मतदान की तारीख पूछीं। बच्चों ने एक स्वर में कहा 23 अप्रैल। उन्होंने बच्चों की जागरूकता पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार समेत तमाम अधिकारी  मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उधर, ज्वालानगर स्थित आदर्श उच्चतर माध्यमिक स्कूल के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विभिन्न मुहल्लों से होती हुए रैली स्कूल पर आकर संपन्न हुई। इस बीच बच्चे मतदाताओं को जागरूक करने वाले नारे लगा रहे थे। प्रबंधक नेमचन्द्र वर्मा ने बच्चों को चुनाव पद्घति के बारे में बताया। इस मौके पर हरकिशोर, महिपाल सिंह समेत तमाम शिक्षक एवं शिक्षिकाएं   उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें