प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए नेता और अफसरों के वाहनों से लाल-नीली बत्तियों को हटाने के फरमान का असर कम से कम नेताओं पर तो िदखने लगा है। िजले से मंत्री बलदेव औलख ने लखनऊ में अपने वाहन से लाल बत्ती खुद उतार दी। रामपुर के अफसर औपचािरक आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
कहीं पर लाल व नीली बत्ती को उतार दिया गया तो कहीं अफसरों का अभी भी नीली बत्ती से मोह भंग नहीं हुआ। कई अफसर दिन भर नीली बत्ती लगाकर घूमते हुए नजर आए तो कुछ सीएम के आदेशों कीधज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। यह तस्वीर थी शुक्रवार को वीआईपी कल्चर के खत्म करने के आदेश के पहले दिन की।
देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मई से वीआईपी कल्चर खत्म करने का निर्देश दिया है,लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार से ही वीआईपी कल्चर को खत्म करते हुए नीली, लाल व पीली बत्ती को प्रतिबंधित कर दिया। इस आदेश की जानकारी होने के बाद भी सरकारी मशीनरी में खलबली मच गई। शुक्रवार को कई अफसरों ने तो आदेश की जानकारी होने के बाद नीली बत्ती उतार ली, लेकिन कई अफसर नीली बत्ती का मोह नहीं छोड़ सके। प्रभारी डीएम की गाड़ी पर नीली बत्ती चमकती रही।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी पर भी नीली बत्ती लगी हुई देखी गई। इसके अलावा एसडीएम सदर, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही सीडीओ की गाड़ी पर भी नीली बत्ती लगी हुई देखी गई। यहां तक की एसपी की गाड़ी पर भी नीली बत्ती नजर आई। कुछ अफसरों ने हालांकि दोपहर बाद नीली बत्ती उतार ली। एडीएम प्रशासन उमेश मंगला ने अपनी गाड़ी की बत्ती पहले ही उतार ली। हालांकि शाम होते-होते कई अफसरों ने नीली बत्ती उतार ली।