फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे पर उत्साह, आंखों में कुछ कर गुजरने का सपना

Sun, 22 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को शहर के दो केंद्रों पर संपन्न हुई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज और सेनेटी इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड स्टडीज में आयोजित परीक्षा केंद्र पर भारी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे।
विज्ञापन



परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से ही केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए थे। ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थी खासकर छात्राएं परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित थीं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के फार्म आनलाइन और आफ लाइन भरे गए थे। परीक्षा की तिथि 22 नवंबर निर्धारित की गई थी।


परीक्षा में सम्मलित होने के लिए अभ्यर्थियों में काफी उत्साह था। ठंड और कोहरे के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए थे। निर्धारित समय पर दोनों केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। दोनों की परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराने में वहां के प्रबंधन का पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन



अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, सही उत्तर ओएमआर शीट पर भरना था। 90 मिनट की परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थी जब केंद्र से बाहर निकलते तो उनके चेहरे खिले हुए थे। केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों ने परीक्षा में पूछे गए सवालों को लेकर आपस में चर्चा भी की। अधिकांश अभ्यर्थियों का कहना है था परीक्षा में सभी सवालों का उत्तर दिया है।


अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए शहर से ही नहीं, बल्कि दूरदराज इलाकों में रहने वाले छात्र भी पहुंचे। रविवार की सुबह यहां पर शाहबाद, स्वार, टांडा, बिलासपुर क्षेत्र के दूरदराज इलाकों के अभ्यर्थी हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। परीक्षा देने के लिए छात्र सुबह ही घरों से चल दिए थे।


शाहबाद क्षेत्र के धुरियाई, टांडा क्षेत्र के सरकथल, अजीमनगर, थूनापुर से भी छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे थे। वीरांगना आवंतीबाई इंटर कालेज थूनापुर, महाराणा प्रताप इंटर कालेज सरकथल, सर्वोदय जूनियर हाईस्कूल अजीमनगर, डालचंद्र शर्मा इंटर कालेज धुरियाई शाहबाद के छात्र-छात्राओं ने यहां पहुंचकर परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें