फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज, तैयारियां पूरी

Sat, 24 Oct 2026 11:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 का आयोजन रविवार (25 अक्तूबर) को किया जाएगा। परीक्षा में 198 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक माला सिनेमा रोड स्थित हादी अकादमी में आयोजित होगी।
विज्ञापन


अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित की जा रही है। इसमें कक्षा नौ, हाईस्कूल, कक्षा 11 और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेशपत्र के साथ आधार कार्ड लेकर पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रवेशपत्र और आधार कार्ड का मिलान करने के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि प्रवेश के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
परीक्षा केंद्र पर पहचान संबंधी दस्तावेज साथ रखना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षा हासिल करने में मददगार साबित हो रही है। पिछले वर्षों में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले कई विद्यार्थी अच्छी शिक्षा हासिल कर अपना भविष्य संवार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें