फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल होने के बाद भी साहसी कर्मी ने दबोचा लकड़ी माफिया

Sat, 21 Jan 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार/रामपुर
विज्ञापन
घायल वनकर्मी लाल सिंह।
विज्ञापन

विज्ञापन

साहसी वन कर्मचारी लाल सिंह द्वारा दबोचे गए तस्कर को वन विभाग ने पुलिस को सौंप दिया। वन रक्षक संजय सिंह की और से पुलिस ने कुलवंत सिंह काका निवासी कामरेट थाना केलाखेड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

  क्षेत्राधिकारी माजिद इब्राहिम ने इस मामले की सूचना एसडीओ दिनेश  चंद्र शुक्ला को दी। तब एसडीओ एवं रेंजर अपने दल बल के साथ भगवंतनगर के जंगल पहुंच गए। जंगल में तस्करों की तलाश शुरू कर दी। वन विभाग की भारी टीम देखकर वन माफिया मौके पर खैर की लकड़ी छोड़कर फरार हो गए।  वन विभाग की टीम ने पीछा किया। लेकिन वह लोग हाथ नहीं आए। उसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल में खैर की लकड़ी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी  के दौरान वन कर्मियों को जंगल में जगह-जगह पीपली वन से अवैध तरीके से काटी गई खैर की लकड़ी मिली। वन क्षेत्राधिकारी ने खैर की लकड़ी ले जाने के लिए ट्रक व ट्रालियां मंगवा ली। लकड़ी को सलारपुर चौकी भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें