फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला 

Thu, 26 Jul 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
लेखपाल तरुण गुप्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन
 ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को भीड़ से बचाना चाहा तो महिलाएं उनसे भिड़ गईं। लोगों के विरोध को देखते हुए टीम वापस लौट गई। बाद में तहसीलदार ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया।

तहसीलदार के निर्देश पर लेखपाल ने 15 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस को तहरीर दे दी है।  तहसील क्षेत्र के गांव मुकरमपुर निवासी एक ग्रामीण ने उप जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य  को शिकायती पत्र सौंप कर ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने उन्होंने राजस्व निरीक्षक प्रेम चंद, हलका लेखपाल तरुण गुप्ता को पुलिस बल को साथ ले जाकर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को राजस्व निरीक्षक और हलका लेखपाल कोतवाली पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंचे ,जैसे ही जेसीबी से कार्रवाई शुरू कराई तभी कई महिलाएं और पुरुष मौके पर आ गए और कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया।

इस दौरान महिलाओं ने हलका लेखपाल तरुण गुप्ता को पकड़ कर खींच लिया और उनसे मारपीट शुरू कर दी। बचाने गये राजस्व निरीक्षक से भी अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से भी महिलाओं ने नोकझोंक और धक्कामुक्की शुरू कर दी। 

 पुलिस कर्मियों ने अपने आपको बचाते हुए बमुश्किल महिलाओं के चंगुल से राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को बचाया। इसके बाद टीम वापस लौट आई और मामले से एसडीएम और तहसीलदार को अवगत कराया। इसके बाद तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन


हलका लेखपाल तरुण गुप्ता ने तहसीलदार के निर्देश पर 15 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा ने बताया कि शिकायत पर अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम व पुलिस पर अतिक्रमण कारी के परिजनों ने विरोध कर हमला बोल मारपीट की है। लेखपाल की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें