पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी के जन्म दिन को सांसद डा. नैपाल सिंह ने अटल ज्योति योजना का शुभारंभ करके मनाया। इस योजना का शुभारंभ मुरादाबाद मंडल में रामपुर से किया गया है। प्रथम चरण में मंडल में दस हजार अटल ज्योति सौर ऊर्जा लाइटें लगाई जाएंगी।
चमरौवा विधानसभा क्षेत्र के गांव काशीपुर के मझरा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भारत सरकार द्वारा अटल ज्योति योजना का शुभारंभ सांसद डॉ नैपाल सिंह ने किया। मंडल में सबसे पहले इस योजना का शुभारंभ यहां से किया गया है।
इस मौके पर सांसद डा. नैपाल सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन इस सौगात के लिए गांव गांव में रोशनी लाएगा। इस योजना से पूरा रामपुर चमकेगा, हर चौराहे पर उजाला होगा। भाजपा सरकार के सौर ऊर्जा मंत्रालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में अर्द्ध नगरीय व शहरी क्षेत्रों में सोलर लाईटें भी लगाई जाएंगी।
इंजीनियर अरविंद भंडारी, विनोद सैनी ने अटल ज्योति योजना के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मोहन कुमार लोधी, सुरेश राजपूत, महेद्र सिंह दिवाकर, देव करन गंगवार, कुवर पाल लोधी, नरेश कुुुमारआदि मौजूद रहे।