सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में लग्न समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट और पथराव हो गया। घटना में दो युवक घायल हो गए, जबकि पिकअप वाहन के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार रात खौद चौराहे स्थित मैरिज हॉल में हरदासपुर कोठरा गांव से बहादुरगंज आई लग्न के दौरान भोजन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
आरोप है कि लौटते समय बहादुरगंज के पास दूसरे पक्ष के युवकों ने पिकअप पर पथराव कर दिया, जिससे मुनेश और विक्रम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकुल, दिनेश और महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद