फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पैसा ऊपर तक पहुंचता है, निर्माण  में क्वालिटी कहां से लाएं’ 

Thu, 09 Mar 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ टांडा/ रामपुर
विज्ञापन
टांडा में आसरा आवास के खिलाफ नारेबाजी करते लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन

महज बीस दिन पूर्व बने आसरा आवास कालोनी के लेंटर दरारें आ गईं है। कालोनी के स्वामी ने ठेकेदार पर निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया। शिकायत करने पर ठेकेदार ने पैसा ऊपर तक जाने की बात कही। आसरा आवास में घटिया सामग्री लगाने के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

  नगर में पिछले काफी समय से  समाजवादी आसरा आवास योजना के अंतर्गत ठेकेदारों द्वारा आवास बनाये जा रहे हैं। नगर मे ठेकेेदारो द्वारा कराये गये आसरा आवासों के निर्माण जमकर खामियां व लापरवाहियां उजागर हो रही हैं। ठेकेदारों ने आवासों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को भी नजरअंदाज किया है। नगर में लगातार आसरा आवासों में घटिया सामग्री व कम मैटीरियल लगाये जाने तथा मानक के अनुसार निर्माण नहीं होने की शिकायतें मिल रही है। नगर में बने आसरा आवास में बिना पिलर के पुरानी नींव पर ही निर्माण करा दिया गया है। घटिया सामग्री से बने आवासों के मात्र बीस दिन में लेंटर गिरने व दरारें आने की एक के बाद एक शिकायतें आ आई हैं। हाल ही में नगर के मोहल्ला मस्जिद कोहना निवासी मेहरुद्दीन पुत्र अख्तर अली का बीस दिन पूर्व आसरा आवास का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण के बाद से लेंटर में दरारें पड़ने लगीं। आवास स्वामी ने  ठेकेदार से शिकायत की। आरोप है कि ठेकेदार से घटिया सामग्री लगाने की शिकायत करने पर पैसा ऊपर तक जाने की बात कही। बताया गया कि इसके बाद मेहरुद्दीन ने चालीस किलो सरिया खुद खरीद कर दिया। इससे पहले भी मोहल्ला मस्जिद कोहना निवासी रऊफ पुत्र सकूर के आवास का लिंटर भरभरा कर गिर चुका है। इसके अलावा इसी मोहल्ले के निवासी  इदरीश का आसरा आवास भी क्षतिग्रस्त है। लोगों की शिकायतों के बाद भी किसी अधिकारी  ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच तक नहीं की है। डीएम द्वारा बनाई कमेटी ने अबतक अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें