फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक कुमार बने रामपुर के नए पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शासन ने रामपुर में तैनात एसपी अंकित मित्तल का तबादला कर दिया है। उनको पीएसी में भेजा गया है। उनके स्थान पर लखनऊ डीजीपी दफ्तर में तैनात अशोक कुमार को रामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा और विधान परिषद चुनाव होने के बाद प्रदेश में आईपीएस व आईएएस अफसरों के तबादले शुरू हो गए हैं। शुक्रवार की तड़के कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। रामपुर में तैनात एसपी अंकित मित्तल को आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली के सेनानायक के पद पर भेजा गया है, जबकि डीजीपी दफ्तर में तैनात अशोक कुमार को रामपुर का नया एसपी बनाया गया है। अशोक कुमार 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें