फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अरुण का यूपीएससी में चयन, जिले का नाम रोशन करने पर घर पहुंचकर बधाई देने वालों का लगा तांता

Mon, 28 Apr 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अखिल भारतीय जाटव महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल यूपीएससी परीक्षा में 911वीं रैंक प्राप्त करने वाले अरुण कुमार से मिला और उन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार सागर ने कहा कि अरुण कुमार ने यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास करके रामपुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब अरुण कुमार किसी अधिकारी के रूप में नियुक्त होंगे, तो वह गरीबों, किसानों और पीड़ितों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और उनके हितों का संरक्षण करेंगे।
महेश कुमार सागर ने यह भी कहा कि अरुण कुमार रामपुर के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेंगे, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम और संघर्ष से यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. दशरथ सिंह, अजीत गौतम, सुरेश चंद्र, सुशील चौधरी, चंद्रपाल सिंह, पुष्पेंद्र, सत्यवीर सिंह, कुनाल सागर, सुरेंद्र सिंह, जबर सिंह सागर, अमित कुमार, दिनेश कुमार सागर और सलिम सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
वहीं, मिलक में राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों ने रठाैंडा निवासी अरुण कुमार के यूपीएससी परीक्षा में चयन होने पर उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नलिन सिंह ने अरुण को पटका ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
अरुण ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं और कठिन परिश्रम को दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नलिन सिंह ने कहा कि अरुण ने न केवल अपने गांव, बल्कि समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भी अरुण से प्रेरणा लेकर अपने सपनों को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करें। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता क्रांति शेखर सारंग, सिद्धार्थ, रितेश कुमार, संतोष पटेल आदि उपस्थित रहे।

उधर, कांग्रेसियों ने भी यूपीएससी में चयनित अरुण कुमार के घर पहुंचकर बधाई दी और उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक संजय कपूर के नेतृत्व में कार्यकर्ता रठौंडा स्थित अरुण कुमार के घर पहुंचे, जहां उन्होंने फूल माला पहनाकर उन्हें और उनके माता-पिता को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आपने रामपुर का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय कपूर के अलावा जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित, जिवेन्द्र गंगवार, प्रधान कौशल सक्सेना, कपिल चौधरी, दुर्गेश मौर्य, अजीव सिंह, साहिर खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेसियों ने 83वीं रैंक हासिल करने वाले सक्षम भाटिया को फोन के जरिये बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें