फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीख मंगवाने के लिए किया था मासूम का अपहरण, आरोपी धरा  

Thu, 25 Aug 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
यामाहा में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चावल व्यापारी की तीन साल की बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद करके परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि आरोपी असलम का कहना है कि बच्ची का अपहरण करने के बाद अपनी बहन के घर के बराबर में बने फार्म हाउस में ले गया था। उसका इरादा बच्ची को बेचने का था। अगर बच्ची सही पैसों में नहीं बिकती तो उससे भीख मंगवाने का काम कराता। 
विज्ञापन


बुधवार को एसपी संजीव त्यागी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि टांडा में सोमवार की शाम चावल व्यापारी तालिब की तीन साल की बेटी घर में खेलते खेलते बाहर निकल गई थी। रास्ता भूलने से वो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक मीट विक्रेता के पास जा पहुंची थी।

उसी समय मोहल्ला टंडोला निवासी असलम पुत्र बब्बन यह कह कर ले गया था कि वह उस बालिका के परिवार के लोगों को जानता है। उनके यहां पहुंचा देगा। लेकिन बाद में असलम के मन में खोट आ गई थी। देररात तक वो बालिका को लेकर घर नहीं पहुंचा। इधर, परिजन बालिका को लगातार ढूंढते रहे थे। बाद में लोगों ने बताया कि असलम उसकी बेटी को ले गया है। 
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार देर रात पुलिस ने आरोपी असलम फकीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से वह जेल भेज दिया गया। बच्ची खनशा सकुशल बरामद कर मां को सौंप दी गई है। बता दें कि बच्ची के बरामदगी से नगर के आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हो गया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें