फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 15 मार्च तक होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2022-23के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी से प्रारंभ हो चुकी है। छात्रवृति के लिए आवेदन 15 मार्च तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त किसी भी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे। राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्थानीय निकाय के विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2020-21 में कक्षा सात की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। जिनके अभिभावकों की सभी स्त्रोतों से वार्षिक आय 1.50 लाख रुपये से अधिक नहीं है, ऐसे छात्र-छात्राएं www.entdata. in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क देय नहीं है। अभ्यर्थियों को तहसीलदार या सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग चुनौती ग्रस्त श्रेणी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप पर सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र भी अपलोड करना होगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कल्पना सिंह ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन होंगे। डाक से अथवा ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र के साथ आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड न करने पर अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी का माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें