मुजाहिद दुल्हा खां की फाइल फोटो।
- फोटो : RAMPUR
सभी केंद्र : अपना दल एस के नगर अध्यक्ष की मौत
----------
सड़क हादसे में अपना दल एस के नगर अध्यक्ष की मौत
रामपुर। बाइक से मुरादाबाद से रामपुर वापस लौट रहे अपना दल एस के नगर अध्यक्ष मुजाहिद दूल्हा खां की सड़क हादसे में मुरादाबाद में मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर रात उनका दफन भी कर दिया गया।
गंज थाना क्षेत्र के मुहल्ला घेर तोंगा निवासी मुजाहिद दूल्हा खां (30) अपना दल एस के नगर अध्यक्ष थे। मुजाहिद कल अपनी रिश्तेदारी में बाइक से मुरादाबाद गए थे। शुक्रवार को वह वापस लौट रहे थे। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल के नजदीक उनकी बाइक को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुजाहिद दूल्हा के भाई एवं फल व सब्जी आढ़त एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद आमिर ने बताया कि मुजाहिद को इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मुजाहिद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर शाम शव को रामपुर लाया गया, जहां देर रात मुजाहिद का दफन कर दिया गया। निधन की सूचना के बाद तमाम लोग उनके आवास पर पहुंच गए। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से गहरा दु:ख जाहिर किया गया। संवाद