फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमजा मियां ने अपने दादा की मौत की सीबीआई जांच की मांग की, सपा प्रत्याशी से जताया जान का खतरा......

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वार विधानसभा क्षेत्र से अपना दल एस प्रत्याशी हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने कहा कि सपा प्रत्याशी से उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने वही बातें बोली हैं, जो अपने घर में सुनी हैं। कहा कि हमारे दादा की एक सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी, जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। आरोप लगाया कि वह (स्वार से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम) हमें मरवाना चाहते हैं। जब 2017 में हमारे ऊपर गोलियां चलीं थीं, तब भी हमने नहीं कहा, लेकिन कल की बात से साफ जाहिर हो गया है। आरोप लगाया कि जैसे मेरे दादा को मरवाया था, ऐसे ही मुझे भी मरवाएंगे। उन्होंने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे दादा (जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां) के मरने के बाद ही आजम खां को फायदा हुआ है, इससे पहले आजम खां का कोई वजूद नहीं था। उस वक्त हमारे दादा ने आजम खां की किले में जान बचाई थी। उन्होंने यहां तक भी कहा कि बड़ा वोट मुझे दे दो और छोटा वोट आजम खां को दे दो। आज उनकी औलाद मुझे मरवाना चाहती है, क्या मेरा अधिकार नहीं है चुनाव लड़ने का? क्या में चुनाव नहीं लड़ सकता? क्या मेरे वोटर व सपोटर्स मेरा साथ नहीं दे सकते। आरोप लगाया कि उनको धमकाया जा रहा है कि सरकार आएगी तो तुम्हें चरस में बंद करवाएंगे। तुम्हें तमंचों में रखवाएंगे। उन्होंने गृह मंत्रालय से भी इस संबंध में अनुरोध किया है। उधर, सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम से बयान को लेकर बात की गई तो उनका कहना था कि वे उन्हें (हैदर अली उर्फ हमजा मियां) जानते ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें