फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जच्चा-बच्चा मौत मामले में एक और आरोपी महिला गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2026 11:52 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी महिला इसरा बी उर्फ इकरा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। यह मामला करीब दस दिन पहले थाना क्षेत्र के जिवाई जदीद गांव का है।
विज्ञापन

ग्राम जिवाई जदीद निवासी ओमप्रकाश के अनुसार, आठ अप्रैल को उनकी पत्नी शशिबाला को प्रसव पीड़ा होने पर पिपलिया मिश्र स्थित एक महिला चिकित्सक को दिखाया गया था। नौ अप्रैल को दर्द बढ़ने पर एक झोलाछाप की दो बेटियां उनके घर पहुंचीं और अस्पताल ले जाने की बात कहकर जबरन तालमहावर स्थित अपने घर ले गईं, जहां महिला को भर्ती कर लिया गया।
आरोप है कि झोलाछाप ने अपनी दोनों बेटियों के साथ मिलकर प्रसव कराने का प्रयास किया, जिसमें नवजात की मौत हो गई और कुछ देर बाद शशिबाला ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपियों ने धमकी देकर परिजनों को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू की। 12 अप्रैल को मुख्य आरोपी रहमत जहां को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि रविवार को ग्राम ताल महावर निवासी इसरा बी उर्फ इकरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें