फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: वृद्धा ने बहू समेत दो महिलाओं पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई

Fri, 03 Jul 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। थाना खजुरिया क्षेत्र के ग्राम चैनपुर निवासी वृद्धा रूपा देवी ने बहू कुसुम लता और गांव की सरोज के खिलाफ धोखाधड़ी से मकान बेचकर बेघर करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रूपा देवी ने खजुरिया थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उन्होंने 21 जुलाई 2008 को लोकमन प्रसाद से 40 हजार रुपये में मकान खरीदा था। पति की मृत्यु के बाद वह अपने पुत्रों के साथ रह रही थीं। वर्ष 2024 में छोटे पुत्र हुकुम सिंह की मृत्यु हो गई।
आरोप है कि पुत्र की मौत के बाद बहू कुसुम लता अपने मायके दलेलगंज, थाना जहानाबाद, पीलीभीत चली गई। वहां रहकर उसने घर का सामान बेचना शुरू कर दिया और पांच दिसंबर 2025 को कथित रूप से धोखाधड़ी कर मकान गांव की सरोज को तीन लाख रुपये में बेचकर बैनामा करा दिया।
विज्ञापन

वृद्धा का आरोप है कि बहू को मकान बेचने का कोई अधिकार नहीं था। कुसुम लता और सरोज उन्हें जबरन घर से निकाल रही हैं। थाने में कार्रवाई न होने पर उन्होंने अदालत की शरण ली। इसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। सीओ हर्षिता सिंह का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें