फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा में कर्मवीर सम्मान समारोह शुरू

विज्ञापन
अमर उजाला के कर्मवीर सम्मान समारोह में मौजूद मुख्यातिथि और अन्य लोग।
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा में शनिवार को अमर उजाला के दो दिवसीय कर्मवीर कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसका शुभारंभ कृषि विभाग के आत्मा प्रोजेक्ट के उपनिदेशक मुनीश सूद ने किया। रविवार तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिमाचल के कर्मवीरों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को नवाजेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन कृषि विभाग ने सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती पर प्रदर्शनी लगाई। इसके साथ ही लोगों को प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक भी किया गया। इस दौरान कृषि विभाग की ओर से मिट्टी की निशुल्क जांच भी की गई। साथ ही लोगों के निशुल्क स्वास्थ्य कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड सेल्फ स्मार्ट की ओर से बनाए गए। रविवार को भी ये सभी सेवाएं जारी रहेंगी। इस मौके पर कृषि विभाग से जीत सिंह, सुरेंद्र मेहता, सूरत राम, कृपाल धौलटा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें