फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में गोवंशीय पशु ले जा रहा आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्कार्पियो में गोवंशीय पशु ले जा रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से पुलिस ने तमंचा, पांच जिंदा कारतूस एवं गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद कर लिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने जिले में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी स्वार के नेतृत्व में थाना अजीमनगर पुलिस को सूचना मिली कि एक स्कार्पियो आ रही है। कार में एक गोवंशीय पशु है। इस पर पुलिस ने नगला गणेश चौराहे की तरफ से आ रही एक स्कार्पियो को रोकने का इशारा किया, परंतु नहीं रोकी। पुलिस ने उसका पीछा कर रतनपुर सुमाली तिराहे के पास रोक लिया गया। पुलिस को अपने पास आते देख युवक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस ने अपने आपको बचते बचाते हुए एक हिस्ट्रीशीटर और टॉपटेन औरोपी अरशद उर्फ सोल्जर को गिरफ्तार कर लिया गया तथा एक आरोपी फरार हो गया। स्कार्पियो से एक गोवंशीय पशु , वध करने के उपकरण तथा हिस्ट्रीशीटर अरशद उर्फ सोल्जर के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर मय पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस 12 बोर नाल में फसा हुआ एवं एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ। अजीमनगर एसओ सुभाष चंद मावी ने बताया कि आरोपी युवक ग्राम खिजरपुर का रहने वाला है। उसने पूछताछ में बताया कि वह और उसका भाई गोवंशीय पशुओं को खरीदकर इसी कार में लाते हैं और उन्हें काटकर मांस को बेचने का काम करते हैं। उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा है। आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें