फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मिली अनियमितता, सील

विज्ञापन
शाहबाद में अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करवाते एसडीएम।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने नगर के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर उन्होंने सेंटर को सील करने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह को एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने नगर के दीप अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम को सेंटर पर टेक्नीशियन मिला। इस पर एसडीएम ने कानूनी और स्वास्थ्य विभाग संबंधी कार्रवाई के लिए सीएचसी से डॉक्टर केके चहल और थाने से कोतवाल शिवचरण सिंह को मौके पर बुला लिया। इसके बाद अधिकारियों ने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्यरत मिले लोगों से पूछताछ की। जिसमें वो लोग कई सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापे की खबर सुनकर नगर के अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटर वालो में खलबली मच गई। इस पर एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता और डॉक्टर केके चहल ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करने के निर्देश दिए। सेंटर को सील कर देने के बाद एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें