bjp leader jayaprada told on hathras issue
रामपुर। पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हाथरस मामले में पीड़िता की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में अवगत कराते हुए कहा है कि हाथरस में 14 सितंबर को एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जिसकी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपियों ने युवती के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए मार दिया, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। पूर्व सांसद जयाप्रदा ने युवती के साथ हुई दरिंदगी की इस घटना पर कहा कि मैं बहुत दुखी हूं और दुख की इस घड़ी में पीड़िता के परिवार के साथ दुख में शामिल हूं।