फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लेखपालों पर अभद्रता का आरोप, वकीलों ने शुरू की सांकेतिक हड़ताल

Tue, 03 Nov 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बार एसोसिएशन ने सोमवार को तहसील में तैनात लेखपालों की कार्यशैली के विरोध में तीन नवंबर तक सांकेतिक हड़ताल पर रहने का निर्णय किया है। अधिवक्ताओं ने दाखिल खारिज और वसीयत की पत्रावलियों में समय से रिपोर्ट न लगाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यह निर्णय बार अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि रिपोर्ट और बयान के अभाव में दाखिल खारिज की पत्रावलियां नियम विरुद्ध खारिज की जा रही हैं। एसोसिएशन ने रुद्रपुर सीमा से लगे गांवों में लंबे समय से तैनात लेखपालों के स्थानांतरण की मांग की है। वक्ताओं ने बताया कि कुछ लेखपालों का व्यवहार अधिवक्ताओं के प्रति भी ठीक नहीं है।
लेखपाल पक्षकारों को धमकाते हैं और अधिवक्ताओं से काम न कराने का दबाव बनाते हैं, जिससे उनका कार्य प्रभावित हो रहा है। अविवादित पत्रावलियों में भी दाखिल खारिज में देरी हो रही है और धारा-80 की रिपोर्टें भी विलंब से दाखिल की जा रही हैं। लेखपाल 41 व 45 की प्रति प्रमाणित कर लगाने से इन्कार कर रहे हैं, जबकि उपजिलाधिकारी ने इसके आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता दो से तीन नवंबर तक सभी न्यायालयों में सांकेतिक रूप से अवकाश पर रहेंगे।
बैठक में सचिव राकेश कुमार शर्मा, अमरीक सिंह चौहान, गुरपाल सिंह गिल, अमरीश कुमार, दीपांकर बैरागी, विक्रमजीत सिंह रंधावा, राजेश कुमार शर्मा, बलविंदरर सिंह बाजवा, निर्देश कुमार वर्मा, ख्याली राम लोधी, युसूफ अली, आसिम रजा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें