फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी से निकला घड़ियाल, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई (रामपुर)। खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब नदी में से निकलते हुए घड़ियाल को देखा, तो उनके होश उड़ गए। घड़ियाल को मगरमच्छ समझकर किसान खेतों से दौड़ पड़े। घड़ियाल होने की सूचना जब गांव में पहुंची, तो देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम लग गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। लेकिन, देर शाम तक टीम घड़ियाल को नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह पुरानी मतवाली के घाट पर किसान अपनी पालेजों में काम कर रहे थे। इस दौरान रामगंगा नदी में से लगभग दस फिट लंबा घड़ियाल निकल आया और नदी के किनारे आ गया। खेत में काम कर रहे किसानों की नजर जब घड़ियाल पर पड़ी, तो हड़कंप मच गया। किसान खेतों को छोड़कर दूर भाग गए। बाद में सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सुबह से लेकर शाम तक घड़ियाल एक ही जगह पर पड़ा रहा। वन विभाग के दरोगा विनीत आर्य ने बीट प्रभारी जमील, वरुण कुमार, भागीरथ और निजी कर्मचारी रज्जन के साथ रेस्क्यू शुरू कर दिया। वहीं, गांवों में घड़ियाल को ग्रामीण मगरमच्छ समझ रहे थे। मगरमच्छ होने की सूचना पर ग्रामीणों का हुजूम भी लग गया था। लेकिन, क्षेत्रीय वन अधिकारी विजयतोष शर्मा ने फोटो देखकर मगरमच्छ नही बल्कि घड़ियाल होने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें