फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलियागंज बवाल मामले की तफ्तीश स्वार पुलिस के हवाले

Sun, 01 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलियागंज में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम की गिरफ्तारी के बाद हुए बवाल के मामले की तफ्तीश अब स्वार पुलिस करेगी। प्रकरण का मुकदमा अजीमनगर थाने में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


अब इसके मामले की तफ्तीश स्वार के इंस्पेक्टर को सौंप दी गई है। इस मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कुल 50 लोग आरोपी हैं,जिसमें छह लोग जेल में हैं।

सैदनगर क्षेत्र के आलियागंज में स्पोर्ट्स स्टेडियम की जमीन के रास्ते में बने मकानों को तोड़ने के खिलाफ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने भूख हड़ताल की थी। भूख हड़ताल समाप्त कराने के लिए जब पुलिस ने अब्दुल सलाम को गिरफ्तार किया तब पब्लिक भड़क उठी थी। पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


घटना की रिपोर्ट अजीमनगर थाने में थानाध्यक्ष कुशलवीर सिंह ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कुल पचास लोगों के खिलाफ दर्ज की थी। साथ ही शेष को अज्ञात में दर्शाया था।   एसपी साधना गोस्वामी ने बताया कि उक्त मुकदमा अजीमनगर थाने में एसओ की ओर से दर्ज कराया गया था। मुकदमे की तफ्तीश खुद एसओ नहीं कर सकते थे। इसलिए मुकदमे की तफ्तीश अब स्वार पुलिस को सौंप दी गई है। स्वार पुलिस को शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें