नैनीताल हाईवे पर जाम लगने की कहानी सबको पता है, लेकिन इसके लिए न तो पुलिस और न ही प्रशासन कोई समुचित इंतजाम कर रहा है। लोग आए दिन जाम में फंस कर परेशान हो रहे हैं।
अतिक्रमण और साप्ताहिक पैठ के कारण शनिवार को भी पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान हाईवे से वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। इससे स्कूली बच्चे, यात्री और पर्यटक बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे जाम लगने लगा। धीरे-धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। रुद्रपुर और रामपुर की ओर हाईवे पर करीब एक किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हो गया कि यात्री परेशान हो गए।
जाम की वजह नगर के हाईवे पर दोनों ओर फैला अतिक्रमण और साप्ताहिक पैठ भी रही।
इस दौरान वाहन शाम चार बजे तक रेग-रेंग कर गुजरे। जाम में फंसे लोगों खासकर स्कूली बच्चों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। जाम में फंसे लोगों ने पुलिस को ही कोसा। कोतवाल जीडी जोशी ने बताया कि साप्ताहिक बाजार के दिन अक्सर जाम लग जाता है। फिर भी जाम के मद्देनजर पुलिस को जाम को खुलवाने के लिए मुख्य स्थानों पर तैनात किया, ताकि जाम न लगे। उन्होंने जाम लगने की वजह हाईवे किनारे फैला अतिक्रमण भी रहा।