रामपुर। राजकीय महिला डिग्री कालेज में वर्तमान परिपेक्ष में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के कारण एवं निवारण के विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में अकसा नाज और वरीशा ने बाजी मारी।
प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि आज की नारी शक्ति को अपने हक और समाज में अपनी जगह बनाने के लिए शिक्षित होना आवश्यक है। एक शिक्षित नारी समस्त परिवार को शिक्षित बनाती है। भाषण प्रतियोगिता दो स्तरों पर आयोजित की गई। स्नातक स्तर पर अकसा नाज ने पहला, आहिला नूर ने दूसरा और सुनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्नातकोत्तर स्तर पर हुई भाषण प्रतियोगिता में वरीशा ने पहला, इंशा ने दूसरा और सुहाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. मनोरमा चौहान, डॉ. गोविंद शरण गुप्ता, डॉ. वंदना राठौर और डॉ. रितेश कुमार ने निभाई। इस दौरान डॉ. प्रीति लता सिंह, डॉ. सबीहा परवीन, डॉ. सुनीता, डॉ. मोहम्मद क़ासिम और डॉ. प्रतिभा यादव आदि मौजूद रहे। संवाद