फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आजम परिवार से मिलने आज रामपुर पहुंचेंगे अखिलेश यादव, जौहर यूनिवर्सिटी में उतरेगा हेलीकॉप्टर

Mon, 11 Nov 2024 05:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर

सार

साल भर से जेल में बंद होने के दौरान सपा का कोई बड़ा नेता न तो सीतापुर जेल में बंद आजम खां से मिलने पहुंचा और न ही रामपुर स्थित आवास पर।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव के शोर शराबे के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां और हरदोई जेल में बंद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के परिवार से मिलने के लिए सोमवार को रामपुर पहुंचेंगे। वह यहां जेल रोड स्थित उनके आवास पर जाएंगे, जहां परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

यहां बतातें चलें कि दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सेशन कोर्ट ने पिछले साल अक्तूबर में सजा सुनाई थी, जिसके बाद से सपा नेता आजम खां सीतापुर जेल में जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल में बंद हैं। हालांकि सपा नेता की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है, जिसके बाद वह बाहर हैं।

साल भर से जेल में बंद होने के दौरान सपा का कोई बड़ा नेता न तो सीतापुर जेल में बंद आजम खां से मिलने पहुंचा और न ही रामपुर स्थित आवास पर। जिसको लेकर सपाई कई दफा सवाल भी उठाते रहे हैं। सपा ने उपचुनाव के बाद महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव के लिए सपा नेता आजम खां को स्टार प्रचारक भी घोषित किया है। मगर, उनके जेल में होने की वजह से वह चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन

फिलहाल साल भर बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव अब सपा नेता आजम खां के परिवार से मिलने के लिए सोमवार को रामपुर पहुंच रहे हैं। सपा मुखिया के आगमन का कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सपा मुखिया सोमवार को हेलीकॉप्टर से कुंदरकी विधाऩसभा क्षेत्र में जनसभा करने के बाद दोपहर 2.20 बजे जौहर यूनिवर्सिटी के हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद कार द्वार वह जेल रोड स्थित सपा नेता आजम खां के आवास पर पहुंचेंगे। करीब 45 मिनट की मुलाकात के बाद वह शाम को चार बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके आगमन का कार्यक्रम मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें