फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री मनीषा को मिलेगा मुख्यमंत्री से सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनीषा यादव को प्रदेश स्तर पर मिशन शक्ति सम्मान से नवाजा जाएगा। मनीषा को 21 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बाल विकास परियोजना क्षेत्र मिलक के अंतर्गत ग्राम ठिरिया विष्णु केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा मिशन शक्ति के तहत प्रथम और दूसरे चरण के साथ साथ कोविड-19, पोषण एवं जनजागरूकता के अंतर्गत सराहनीय कार्य किए गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मात्र चार जिलों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष योगदान के लिए चिह्नित किया गया है। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सम्मान के लिए चयन होने पर कार्यकर्ता के परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें