बीएलओ ड्यूटी के दौरान गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हालत बिगड़ गई ।सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नही पहुंची ।साथी कार्यकर्ताओं द्वारा उसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां उसे उपचार न मिलने का आरोप लगाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी चिकित्साधिकारी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन कर कार्य के बहिष्कार की घोषणा की।
तहसील क्षेत्र के गांव नरपतनगर निवासी रूबी जो बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर है।जिसकी ड्यूटी रविवार को बीएलओ के कार्य में नरपत नगर विद्यालय में थी ।गर्भवती होने के कारण कार्य करने के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई।अन्य मौजूद स्टाफ द्वारा सूचना 108 सहित परिजनों व स्वास्थ्य विभाग को दी गई।काफी देर तक एम्बुलेंस नही पहुंची और न ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ।
जिसपर साथी व परिजनों द्वारा प्राइवेट वाहन से कार्यकत्री को सी एच सी लाया गया और उसे उपचार न मिलने पर परिजन मुरादाबाद ले गए जहां उसकी हालत गम्भीर बनी है।इसी मामले को लेकर सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकत्र होकर अस्पताल पहुंची।जहां उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी नितिन दत्त शर्मा का घेराव कर डयूटी के दौरान गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सीएचसी में उपचार न किए जाने और एंबलेंस सेवा न मिलने पर जमकर हंगामा काटा और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोशित ही प्रदर्शन व नारेबाजी कार्यों का बहिष्कार की घोषणा की ।
प्रभारी चिकित्साधिकारी नीतिन दत्त शर्मा ने बताया कि एम्बुलेंस की सेवा लखनऊ से ली जाती है ।सीएचसी की एंबुलेंस खराब है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हालत खराब देख उसे रेफर किया गया था । लगाए जा रहे आरोप गलत है। प्रदर्शन करने वालों में सुपरवाइजर उर्मिला शर्मा, सरला वर्मा, लवजीत कौर, महजबी, मीना शर्मा, रुखसाना, साजिया बी, अनीता गुप्ता, अलका गुप्ता, शमीम जहां आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।