फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आगा एकादश ने जीता हॉकी टूर्नामेंट

Sun, 30 Nov 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। हसन आगा मेमोरियल स्टेट हॉकी टूर्नामेंट का शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में आगा एकादश ने प्रतापगढ़ की टीम को 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी फिजिकल कॉलेज के मैदान में शनिवार को फाइनल मुकाबला प्रतापगढ़ और आगा एकादश के बीच खेला गया। मैच शुरू होने के साथ यूसुफ ने गोल कर आगा एकादश को बढ़त दिला दी। इसके बाद सुमित और सूरज ने एक-एक गोल कर हॉफ टाइम तक आगा एकादश को प्रतापगढ़ पर 3-0 की लीड दिला दी। 43वें मिनट में प्रतापगढ़ के दिव्यांशु ने गोलकर लीड कम की, लेकिन अंत तक प्रतापगढ़ के खिलाड़ी स्कोर बराबर नहीं कर पाए। अंत में आगा एकादश ने 3-1 से जीत दर्ज की।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि जफर इकबाल ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 50 हजार, उपविजेता टीम को 35 हजार का नकद इनाम दिया। बेस्ट ऑफ टूर्नामेंट प्रतापगढ़ के दिव्यांशू रहे। इस मौके पर मो. जावेद, सुनील, तजम्मुल जैदी, मुनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें