फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने लगाया पिंजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। मानपुर उत्तरी गांव में तेंदुए ने दीवार फांदकर पशुशाला में घुसकर दो गोवंशीय पशुओं को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार शाम वन विभाग ने पिंजरा लगाया, लेकिन तेंदुआ अब तक नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात किसान दर्शन सिंह व कर्मजीत सिंह की पशुशाला में यह घटना हुई। बुधवार सुबह पशुओं के क्षत-विक्षत शव देख ग्रामीण सहम गए। वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया।
ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब ग्रामीण जागकर रातें बिता रहे हैं और बच्चों को घरों में कैद कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रभावित किसान को मुआवजा देने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। विभाग तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें