फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ईद की दावत में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। नगर के मोहल्ला काशीपुर वार्ड नंबर 24 निवासी फहीम (25)की उत्तराखंड के रामनगर में सड़क हादसे में जान चली गई। हादसा बृहस्पतिवार की शाम करीब तीन बजे रामनगर-काशीपुर रोड पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि फहीम अहमद की शादी करीब दो वर्ष पूर्व रामनगर में हुई थी। बृहस्पतिवार को वह ईद की दावत में शामिल होने के लिए बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान रामनगर से कुछ पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया, जिसे लेकर परिजन स्वार पहुंच गए।
मृतक फहीम तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के अनुसार मरहूम फहीम की नमाज-ए-जनाजा शुक्रवार को जुम्मा की नमाज के बाद अदा की जाएगी। इसके बाद चमन मस्जिद के बराबर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें