फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: राहत के बाद फिर बिगड़ा मौसम, दिन भर तनी रही कोहरे की चादर

Wed, 15 Jan 2025 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। तीन दिन की राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली। मंगलवार को दिनभर कोहरे की चादर तनी रही ,जिसकी वजह से सड़कों पर वाहन दिन में भी लाइट जलाकर निकले। शाम को सड़कों पर सन्नाटा दिखा।
जिले में तीन दिन से धूप निकल रही थी, जिससे लोगों को काफी राहत महसूस हो रही थी। लोगों के चेहरे खिले हुए थे। लोगों को उम्मीद थी कि अब ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन मंगलवार को मकर संक्रांति के दिन मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। मंगलवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सुबह के वक्त कोहरा काफी घना था,जिसकी वजह से पचास मीटर की दूरी का भी साफ नजर नहीं आ रहा था। दिन भर यहां पर कोहरे की चादर तनी रही, जिसका असर सड़क व रेलवे ट्रैक पर भी देखा गया।
विज्ञापन

सड़कों पर वाहन धीमी गति से गुजरते हुए नजर आ रहे थे। वाहनों की लाइटें जल रही थीं। कड़ाके की ठंड के बीच लोग मकर संक्रांति भी मना रहे थे। दिन भर कोहरा छाए रहने की वजह से ट्रेनों की चाल भी बिगड़ रही। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर यात्री घंटों तक सवारी का इंतजार करते हुए नजर आ रहे थे। कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। बाजारों में भी रौनक कम दिखी। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ दिखा, जिसकी वजह से दुकानदारों को भी मायूसी हुई। कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन


ठंड के कारण आज बंद रहेंगे स्कूल
रामपुर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुट्टी को एक दिन और बढ़ दिया गया है। कक्षा आठ तक के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश चल रहा है। बुधवार से स्कूल खोले जाने का आदेश हुआ था, लेकिन मंगलवार को दिनभर कोहरा छाया रहा, जिससे लोग दिन भर ठिठुरते रहे। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम जोगिंदर सिंह ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में बुधवार को भी अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम ने इस संबंध में बीएसए व जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश जारी किया है। उन्होंने परिषदीय स्कूलों के साथ ही सभी बोर्ड के आठवीं तक के स्कूलों में बुधवार के अवकाश की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें