फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने किशोरी की अधिक उम्र के युवक से तय की शादी, अन्य परिजनों के विरोध के बाद नहीं हुआ निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की किशोरावस्था में ही शादी तय कर दी। शुक्रवार को बरात आनी थी लेकिन, इसकी भनक अन्य परिजनों को लग गई। इस पर परिजनों ने किशोरी की कम उम्र में शादी करने और दूल्हे के भी किशोरी की तुलना में काफी अधिक उम्र का होने को लेकर विरोध किया। विरोध की जानकारी बरातियों को रास्ते में ही लग गई, जिस पर वो रास्ते से ही बरात लेकर लौट गए।
विज्ञापन

मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी का रिश्ता उसके पिता ने स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 45 वर्षीय व्यक्ति से तय कर दिया था। जिसकी बरात शुक्रवार को किशोरी के घर के लिए रवाना भी हो गई। किशोरी को दुल्हन बनाने की तैयारियां चल रही थीं कि उसके परिवार के कुछ लोगों ने किशोरी के इस बेमेल निकाह का विरोध शुरूकर दिया। किशोरी के भाई-बहन और बहनोई ने जब व्यक्ति का फोटो देखा तो वह भड़क गए। उन्होंने किशोरी के पिता को काफी फटकार लगाई और निकाह कराने से साफ इंकार कर दिया। इस विरोध की भनक बरात लेकर आ रहे व्यक्ति को हुई तो उसने रास्ते से वापस कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें