फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बत्तीस दिन के बाद आज से 12 घंटे के खुलेंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बत्तीस दिन लॉकडाउन के बाद मंगलवार से शहर और कस्बे के बाजार खुल जाएंगे। बाजार सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात से शाम के सात बजे खुलेंगे। बाजार खुलने पर मास्क और दो गज की दूरी का पालन करना होगा। प्रत्येक दुकान पर सेनिटाइजर रखना होगा। दुकान के आगे गोले बनाने होंगे। निर्धारित अवधि से अधिक वक्त दुकान खोलने और दुकान पर भीड़ लगाने वालों पर कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बाद प्रदेश सरकार ने 30 अप्रैल से संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को खोलने की अनुमति थी। घरेलू जरूरत के अन्य सामनों की होम डिलीवरी करने की छूट प्रदान की गई थी। लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई व्यापारियों ने चोरी-चुपके दुकान खोलने की कोशिश भी थी, जिन पर पुलिस और नगर पालिका की टीम ने जुर्माना भी लगाया था। व्यापारियों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया था।
प्रदेश के साथ-साथ रामपुर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद राज्य सरकार ने एक जून से सशर्त बाजार खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। रामपुर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 254 रह गई है। सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार कमी भी आ रही है। लिहाजा जिले के हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें