फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास के बाद बहु ने तोड़ा दम: एक घंटे के अंतराल में दोनों की गई जान, हर जगह दोनों के बीच के लगाव की चर्चा

Tue, 24 Feb 2026 10:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

भरथीपुर गांव में मंगलवार को 77 वर्षीय विमला देवी के निधन के एक घंटे बाद उनकी 50 वर्षीय बहू निशा सिंह ने सास के दुख में दम तोड़ दिया। यह घटना चर्चा में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर स्थित रामपुर थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव में दिवंगत राजनाथ सिंह के छह भाइयों का भरा-पूरा परिवार है। मंगलवार को उनकी पत्नी विमला देवी 77 वर्ष लम्बे समय से बीमार चल रही थीं, उनका निधन हो जाने पर उनकी चचेरी बहु निशा सिंह (50 वर्ष) पत्नी अशोक सिंह को अटैक आने पर डॉक्टर के पास ले गये। जहां पर डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज के दौर में सास-बहू का इतना आत्मीय लगाव कम ही देखने को मिलता है। कई वर्षों से अस्वस्थ सास की देखभाल करने वाली बहू उनके निधन का दुख सहन नहीं कर सकी। एक घंटे के भीतर ही रोते-रोते उसने भी दम तोड़ दिया। रामपुर थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव में मंगलवार की दोपहर हुई यह मर्माहत कर देने वाली घटना गांव-क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें