फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन के बाद खुले बैंकों में उमड़ी भीड़ 

Tue, 13 Nov 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को पांच दिन के बाद बैंक खुलने पर उमड़ी भीड़।
विज्ञापन

विज्ञापन
 पांच दिन के बाद सोमवार को बैंक खुलने के साथ ही ग्राहकों की भीड़ बैंकों में उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों का काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। शाम तक बैैंकों में लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। इस दौरान करोड़ों का लेनदेन का कारोबार भी हुआ।             

 दीपावली,भैया दूजा और  दूसरे शनिवार और रविवार के अवकाश के कारण लगातार पांच दिन तक बैंक में छुट्टी के कारण ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पर्व के बीच एटीएम के दगा देने से भी आम लोग परेशान दिख रहे थे। सोमवार को बैंक खुलने के पूर्व ही बाहर ग्राहकों की लंबी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


हालांकि लगातार बैंक बंद रहने के कारण आम लोग सहित व्यवसायी वर्ग काफी परेशान थे। सुबह बैंक खुलने के साथ ही लोगों की लंबी कतारें लग गई थी। भीड़ के कारण  लोग एक  दूसरे पर चढ़े हुए नजर आ रहे थे।  इस दौरान वहां पर तैनात गार्ड भी लोगों को कई बार समझाते हुए नजर आए। स्टेट बैंक में कुछ ज्यादा ही भीड़ रही।
विज्ञापन


बैंकों में  लाइन लगने का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। इस दौरान कई करोड़ों का  काम  कर्मचारियों द्वारा किया गया। जिले भर के बैकों में काफी भीड़ रही। वहीं, मिलक में पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने  बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें