फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लगे जाम से थमे वाहनों के पहिए

Tue, 13 Nov 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में सोमवार को नैनीताल हाईवे पर लगे जमा में फंसे वाहन।
विज्ञापन

विज्ञापन
 सोमवार को नगर में नैनीताल हाईवे पर एक कार खराब होने से पूरे दिन ही जाम लगा रहा। जिले के भ्रमण पर निकले एसपी भी जाम के कारण बैरंग लौट गए।

   गन्ने का सीजन और चालू हो गया है। किसान धान व गन्ने की फसल भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को लेकर मंडी व कोल्हुओं पर जा रहे हैं। सोमवार की सुबह दस बजे एक कार नैनीताल से दिल्ली को जा रही थी। नगर में नैनीताल हाईवे स्थित केमरी तिराहे के पास बीच रोड पर अचानक खराब हो गई। इस दौरान हाईवे पर जाम लगने लगा।

हालाकि, पुलिस ने कार को अन्य वाहन के जरिए रस्सी बंधवाकर हाईवे से हटवा दिया, मगर धान व गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रालियों से जाम लग गया। शिवबाग मंडी व केमरी की तरफ से हाईवे पर पहंुचने वाले वाहनों से जाम की समस्या और गंभीर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर  दो बजे जिले के भ्रमण पर निकले पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना भी केमरी होते हुए नगर में पहुंचे। एसपी को स्वार क्षेत्र में जाना था, मगर हाईवे पर लगे जाम के कारण वह भी केमरी तिराहे से होते हुए जिला मुख्यालय को चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें