फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रेम विवाह के बाद युवती पहुंची कोतवाली, पुलिस ने पति के साथ भेजा

Fri, 27 Feb 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने प्रेम संबंध के चलते दूसरे समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी कई माह बाद होने पर परिजनों द्वारा विरोध और मारपीट की गई। बृहस्पतिवार को युवती कोतवाली पहुंच गई और पुलिस से अपने पति के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर कोर्ट मैरिज के कागजात देखे और युवती को उसके पति के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दो निकटवर्ती गांवों के युवक और युवती एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और उन्होंने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। बताया जाता है कि दोनों ने 15 दिसंबर को कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस बात की भनक उसके परिजन को नहीं लगी और युवती अपने घर पर ही रहती रही।
कुछ माह बाद जब परिजनों को विवाह की जानकारी हुई तो उन्होंने युवती पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई।
इसके बाद युवती बृहस्पतिवार को सीधे कोतवाली पहुंची और परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अपने विवाह संबंधी दस्तावेज पुलिस को दिखाए। पुलिस ने युवती के परिजनों और युवक को भी कोतवाली बुला लिया।
विज्ञापन

कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने 15 दिसंबर को कोर्ट मैरिज की थी। आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद युवती को उसके पति के साथ भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की नसीहत भी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें