फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता को अपने ही विभाग के अवर अभियंताओं से जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को अपने ही विभाग के अवर अभियंताओं से जान का खतरा है। उन्होंने इस बाबत अपने विभाग के अधिशासी अभियंता से शिकायत की है। साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी मामले की जानकारी दी गई है। हालांकि, विभागाध्यक्ष का कहना है कि वे दोनों पक्षों में सुलह व समझौता कराने के प्रयास में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

मामला लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड कार्यालय का है। 22 जून को अवर अभियंता इंद्र सिंह ने सहायक अभियंता महेंद्र सिंह को कुछ कार्यों के बिल भेजे थे, जिन्हें मंजूरी देने को कहा गया था। 24 जून को इस बाबत सहायक अभियंता ने जेई से पूछा कि बिल पर ठेकेदार के हस्ताक्षर हो गए हैं अथवा नहीं। जेई ने ठेकेदार के हस्ताक्षर होने की बात कह दी थी। लेकिन, जब उन्होंने अपने बाबू से जानकारी ली तो बाबू ने बताया कि बिल पर अभी ठेकेदार ने हस्ताक्षर नहीं हुए हैं, जिस कारण बिल उनके समक्ष नहीं लाए गए थे। उन्होंने जेई को बताया कि बिल पर ठेकेदार के हस्ताक्षर तो हैं ही नहीं तो जेई दबाव बनाने लगे। उन्हें कार्यालय में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी अपने विभागाध्यक्ष को दी और दोषी जेई के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। साथ जेई इंद्र सिंह समेत अन्य अवर अभियंता व कर्मचारियों से जान का खतरा होने के बारे में विभागाध्यक्ष के साथ ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भी लिखकर दे दिया। हालांकि, इस मामले में अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार का कहना है कि दफ्तर में सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं के बीच कुछ विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें