फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को भी 64 कम केंद्रों पर हुआ टीकाकरण, 5711 लोगों ने ली डोज.

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। वैक्सीन की उपलब्धता में कमी के कारण शुक्रवार को भी मंगलवार की तुलना में 64 कम केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। मंगलवार को जिले में 105 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ था जबकि शुक्रवार को 41 केंद्रों पर ही टीकाकरण हुआ। जिसमें कुल 5711 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को 22 क्लस्टर और 19 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिसमें कुल 5711 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 18 से 44 साल आयु वाले 3448 लोगों ने पहली डोज ली और 72 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 1214 लोगों ने पहली और 457 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही साठ साल से अधिक आयु वाले 356 लोगों ने पहली और 164 लोगों ने दूसरी डोज ली। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर ही रोजाना टीकाकरण केंद्रों की संख्या निर्धारित की जा रही है। जब वैक्सीन अधिक होती है तो केंद्र बढ़ा दिए जाते हैं और कम होने पर केंद्र भी कम कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें