फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिजली कटौती के विरोध में गरजे अधिवक्ता

Thu, 28 May 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर और लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में अधिवक्ताओं और उपभोक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को संबोधित था, जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं और उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा रहा है, जो नियम विरुद्ध है। उनका कहना है कि मीटर लगाए जाने के बाद तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि जिले के लगभग 1,07,200 उपभोक्ता इस व्यवस्था से प्रभावित हैं, जिससे असंतोष और विरोध की स्थिति बनी हुई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार द्वारा पहले स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर रोक लगाने की बात कही गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारी आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि प्रीपेड प्रणाली हटने के बावजूद मीटर और नियंत्रण व्यवस्था अभी भी स्मार्ट सिस्टम पर आधारित है, जिससे समस्याएं बनी हुई हैं। भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं और रातों की नींद हराम हो रही है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो विभाग का घेराव और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अरुण प्रकाश सक्सेना, ओम नारायण मेहरा, मोहम्मद राकिम, फूलकुंवर, सत्यपाल और सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें