तहसील में हो रहे निर्माण कार्याें में मानक अनुरूप सामग्री न लगाये जाने पर अधिवक्ताओं ने फिर जमकर हंगामा काटा। और एसडीएम कार्यालय पर पहुंच कर जेई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी की। सीनियर बार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जांच कराये जाने की मंाग की।
तहसील में 34 लाख 4 हजार रुपये की लागत से तहसील का सौदर्यकरण कराया जा रहा है। बुधवार को सीनियर बार के अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्र हुए और तहसील में निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री लगाये जाने को लेकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। और हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाकर एसडीएम कार्यालय पर जेई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी की। बाद में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तहसील परिसर में हो रहे निर्माण कार्य की जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की मांग की।
इस दौरान महबूब अली, बृज किशोर दिवाकर, शेख नदीम अहमद, मोहम्मद अय्यूब, अथर फईम, महेंद्र सिंह, मोहम्मद आसिफ अंसारी आदि अधिकवक्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर पाल सिंह राणा के नेतृत्व में अधिवक्ता एसडीएम से मिले। और तहसील में हो रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी की। और निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराये जाने की मंाग की। इस दौरान राशिद अली गोस, ताहिर हसन खां, खुर्शीद अहमद, एम जहूर खां, एम दानिश अंसारी, उमेश शर्मा, एम जुनेद, इरशाद हुसैन, पंकज कुमार जोशी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।