फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: राइस मिल की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग, दुकानें बनने के बाद जागा प्रशासन

Wed, 28 Oct 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। राइस मिल की जगह प्लॉटिंग शुरू हुई, दुकानें बन गईं और उनमें कारोबार भी शुरू हो गया। इसके बाद मंगलवार को प्रशासन ने शिकायत के आधार पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

राजस्व विभाग, नगर पालिका परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लॉटिंग खत्म कराई, लेकिन पहले से बनी दुकानों में कारोबार जारी है। ऐसे में निर्माण और प्लॉटिंग के दौरान जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
मामला राजस्व ग्राम टांडा खास में गाटा संख्या 267 की 0.798 हेक्टेयर भूमि का है। यहां अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिलने पर 27 अक्टूबर को संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने प्लॉटिंग खत्म कराने की कार्रवाई की। मौके पर लेखपाल मोहम्मद इमरान, नगर पालिका के जेई अविनाश तिवारी समेत राजस्व विभाग और पुलिस के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम कुमार गौरव ने बताया कि शिकायत मिलने पर अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त करा दिया गया है। किसी भी तरह के अवैध निर्माण या प्लॉटिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें